जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार से लापता हुए 4 साल के केशव को कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने करीब 10 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और उनके चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई।

पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए तुरंत जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए CCTV फुटेज समेत उपलब्ध जानकारी को खंगाला।

पुलिस की कार्रवाई और लोगों के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित तलाश लिया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।

देखिए पूरी VIDEO और जानिए बच्चे की तलाश से लेकर सुरक्षित बरामदगी तक की पूरी कहानी।














