जालंधर में 3 लोग गिरफ्तार,जुआ सटा खेल रहे थे:1.48 लाख रुपए नकद बरामद

जालंधर, रोज़ाना भास्कर (ब्यूरो): जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार जुआ सटा खेलते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.48 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 1,48,140 रुपए नकद और 10 ताश एक लैपटॉप जब्त किए गए। इन तीनो के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना में मामला दर्ज होने जा रहा है।

ये आरोपी जुए के साथ धड़े सट्टे का काम भी करते थे और रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी जतिन कुमार उसका साथी मुनीश कुमार के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार लोगो को विदेश भेजने वाले एक एजिंट का भी नाम आरहा है जिसका ऑफिस बस स्टैंड के नजदीक फाटक के पास बताया जा रहा है।वह अभी फरार है बहुत जल्द वह भी पुलिस हिरासत में होगा ।

जुए के साथ धड़ा सटा खेलने की मिली थी गुप्त सूचना।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घड़ा रोड के नजदीक एक घर में जुए के साथ सट्टा लगाया जा रहा है और कुछ लोग मौके पर जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारकर इन आरोपियों को पकड़ा। इसके कब्जे से लैपटॉप,नकदी, ताश मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

#Jalandhar #CrimeNews #GamblingRaid #PoliceAction #SattaRacket #PunjabPolice #BreakingNews #LawAndOrder