जालंधर में AAP नेता ने कार्यालय में की कथित शराब पार्टी? वायरल वीडियो से मचा सियासी बवाल

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर में आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कथित तौर पर पार्टी के नाम पर बनाए गए कार्यालय में शराब पार्टी करते हुए वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग जाम छलकाते और गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इसी कार्यालय में बैठकर पार्टी के पार्षद और नेता आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं। ऐसे में कार्यालय के अंदर कथित शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया।

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में इस तरह का आयोजन उचित है और वीडियो सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व इस मामले में कोई कार्रवाई करेगा?