जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के वेस्ट हलके में पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजू चौहान के घर पर बड़ी रेड की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में घर से 50 से 60 पेटियां अवैध व्हिस्की बरामद की गईं। मौके से ही राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

रेड के दौरान एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह, एसपी, एसीपी आतिश भाटिया और संबंधित थाना एसएचओ मौजूद रहे।

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि मधुबन कॉलोनी के नाखा वाले बाग क्षेत्र में स्थित रिहायशी मकान में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

मौके से 4 सिलेंडर समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया। रिहायशी भवन के दुरुपयोग को लेकर नगर निगम की टीम को भी सूचित कर दिया गया है, जो बनती कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

#Jalandhar #ExciseRaid #IllegalLiquor #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeNews #LiquorSmuggling #ExciseDepartment #PunjabNews














