जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने गदाईपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। उप आयुक्त (आबकारी) एस.के. गर्ग के निर्देशों और सहायक कमिश्नर नवजीत सिंह की निगरानी में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महिताब मोहम्मद की दुकान पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पंजाब किंग के 120 पऊए, 100 अद्धिए और पंजाब क्लब व्हिस्की की 12 बोतलें समेत कुल 8 पेटियां अवैध शराब बरामद की गईं। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले में FIR नंबर 0133 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#जालंधर #अवैधशराब #आबकारीविभाग #पंजाबपुलिस #छापेमारी #ब्रेकिंगन्यूज #जालंधरन्यूज #पंजाबन्यूज #क्राइमन्यूज #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #हाईअलर्ट














