जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला विंग की सदस्याओं ने खाली गैस सिलेंडर लेकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में कमी ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज लोग गैस के लिए लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि गैस की किल्लत का असर केवल घरों की रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसे अपर्याप्त कदम बताया है।
#Jalandhar #CongressProtest #LPGCrisis #GasShortage #Inflation #PunjabPolitics #PublicIssue #BreakingNews














