जालंधर में ‘रॉयल स्पा’ पर पुलिस की बड़ी रेड, देह व्यापार के आरोप में 4 गिरफ्तार

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बस्ती गढ़ा स्थित ताज मार्केट के सामने संचालित रॉयल स्पा मसाज सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और 1 युवक को गिरफ्तार किया तथा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस कमिश्नर Satinder Singh के निर्देशों तथा एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-7 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मसाज सेंटर की आड़ में कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था।

इस संबंध में 31 जुलाई 2026 को थाना डिवीजन नंबर-7 में Immoral Traffic (Prevention) Act की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 181 दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक उर्फ आर्यन के साथ तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।