जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के चर्चित Swami Sant Das School में एक बार फिर हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप है कि एक छात्र स्कूल बैग में पंच (धातु का हथियार) लेकर आया और उसने बाहरी युवकों को बुलाकर अपने ही साथी छात्र पर हमला करवा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले पीड़ित छात्र पर तेजधार हथियारों से वार किया गया और फिर उसके चेहरे पर पंच से प्रहार किया गया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके दो दांत टूट गए और सिर पर गहरी चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में वह स्कूल गेट के बाहर गिर पड़ा, जहां काफी देर तक उसे प्राथमिक उपचार तक नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और इंसाफ की मांग को लेकर पुलिस को बुलाया।
आरोप है कि इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने गेट बंद कर लिया और किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने बाहर आकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश नहीं की। घायल छात्र दोपहर तक स्कूल के बाहर ही बैठा रहा, जिससे लोगों में रोष फैल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब स्कूल का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले भी अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
अब अभिभावक मांग कर रहे हैं कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
फिलहाल मामले की जांच की मांग तेज हो गई है और शहर में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।
#Jalandhar #SwamiSantDasSchool #SchoolViolence #StudentAttack #PunjabNews #EducationSystem #LawAndOrder














