कोलकाता, रोजाना भास्कर (स्पोर्ट्स डेस्क)। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। अब भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और Jason Holder (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया। भारत की ओर से Jasprit Bumrah ने 2 विकेट झटके।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कमजोर रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 27 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन जोड़े, लेकिन असली कमाल किया Sanju Samson ने।

संजू सैमसन ने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया। अब फैंस की निगाहें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।
#TeamIndia #T20WorldCup #INDvsWI #SanjuSamson #INDvsENG #CricketFever #Wankhede














