शक्ति नगर में विशाल साईं संध्या आज
रोजाना भास्कर (जालंधर): श्री साईं मिलन सेवा संघ द्वारा दर्शन-ए-साई विशाल साईं संध्या की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संघ द्वारा आज सुबह 11 बजे शक्ति नगर में हवन-यज्ञ करवाया जाएगा। सांई भक्तों की सुविधा के लिए विशाल पंडाल का इंतजाम किया गया है।
संघ के प्रधान रविन्द्र कुमार ने बताया कि जतिन्दर शर्मा व धरमिन्द्र प्रभाकर (जालंधर वाले) और पंकज राज (दिल्ली वाले) द्वारा सांई महिमा का गुणगान किया जाएगा।
इस मौके पर भूषण आनंद, राजिंद्र शर्मा, नरिन्द्र सोबती, विनोद महता, पुनीत चोपड़ा, ओम सेतिया, अमन अरोड़ा, पवन शर्मा, राकेश कुमार, अशोक महता, टिका लाल अरोड़ा, कार्तिक गोगना, नितीश शर्मा, मनोज शर्मा, निमिश कोछड़, अमृल वर्मा, मनीष भसीन, साहिल गेड़ा आदि उपस्थित थे।