नेपाल बाढ़ से तबाह एक घर से 24 शव मिले:अब तक 955 की मौत, 4400 से ज्यादा लापता; 158 भारतीयों का रेस्क्यू

काठमांडू/नई दिल्ली। नेपाल के बाढ़ प्रभावित बिदुर इलाके में सोमवार को एक घर से एक बच्चे समेत 24 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मलबे के नीचे अभी और शव दबे होने की आशंका है।

26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत में आई बाढ़ में अब तक 955 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 939 और तिब्बत में 16 मौतें हुई हैं। वहीं करीब 4,471 लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से प्रभावित करीब 65 हजार लोगों तत्काल मदद पहुंचाई जा चुकी है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि नेपाल में पिछले हफ्ते आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 158 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

नेपाल त्रासदी की 3 ताजा तस्वीरें…

बाढ़ से तबाही की 5 तस्वीरें…

बाढ़ प्रभावित इलाकों को 21 दिन में सामान्य करने की तैयारी

नेपाल सरकार ने रसुवा के भोटेकोशी नदी से प्रभावित इलाकों में 21 दिन के अंदर जरूरी काम पूरा करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाया है। इसका मकसद लोगों की जिंदगी जल्द से जल्द सामान्य करना है।

टास्क फोर्स सड़क, पुल, पेयजल, झूला पुल, संचार और स्वास्थ्य सेवाएं फिर से शुरू कराने का काम देखेगा। बाढ़ से जहां ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां पहले काम किया जाएगा।

1 सितम्बर 2026

चिलिमे में सुरंग तक पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाली सेना के साथ चिलिमे और लांगटांग की हाइड्रोपावर परियोजनाओं में खोज अभियान चला रही है। चिलिमे में खराब मौसम और मुश्किल रास्ते के बावजूद टीम सुरंग तक पहुंच गई और अंदर सुरक्षा रस्सियां लगाईं।

लांगटांग में टीम ने सुरंग के अंदर 185 मीटर तक जांच की। बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने X पर इसकी जानकारी दी।