पंजाब कांग्रेस में पिघली बर्फ! हाईकमान के सख्त रुख के बाद नरम पड़े चन्नी गुट के तेवर, बघेल से होगी अहम मुलाकात

चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच अब माहौल बदलता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट के नेता अब टकराव की बजाय बातचीत के जरिए समाधान की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

चन्नी खेमे के दो वरिष्ठ नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं सांसद सुखजिंदर रंधावा, विधायक राणा गुरजीत और विधायक परगट सिंह ने भी पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस में किसी तरह का गतिरोध नहीं है।

दूसरी ओर, भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि हाईकमान अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और सभी नेताओं को हाईकमान के फैसले का सम्मान करना होगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगले कुछ दिन पंजाब कांग्रेस के लिए बेहद अहम होंगे और इसी दौरान पार्टी के भीतर चल रहे विवाद की दिशा तय होगी।