रोजाना भास्कर
चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब सरकार ने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सर्दी की छुटि्टयां का ऐलान कर दिया है। इस बार 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेंगी। इसके बाद, 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। यह आदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।
उक्त आदेश पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। इसके साथ ही नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं। जिन पर ये आदेश लोगू होंगे। इसके साथ ही स्कूलों का समय सेशन 3 बार बदलता है। पंजाब में बारिश के आसार हैं और कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है।