पंजाब दौरे से पहले भाजपा की रणनीति तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लिया फीडबैक

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब दौरे पर रवाना होने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।

नितिन नबीन ने पार्टी नेताओं से जमीनी स्तर का फीडबैक लिया और कहा कि भाजपा “नए पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उनका यह दौरा पंजाब में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।