पंजाब बजट 2026-27: विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों पर बड़ा फोकस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा तोहफा- ₹1000 गारंटी पूरी

चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,60,437 करोड़ के कुल बजट व्यय का प्रस्ताव रखा है। प्रभावी राजस्व घाटा जीएसडीपी का 2.06% और राजकोषीय घाटा 4.08% अनुमानित है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास और औद्योगिक प्रगति पर विशेष जोर दिया गया है।

शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹19,279 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष से 7% अधिक है। लगभग 20,000 सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है—99% स्कूलों में चारदीवारी, 10,095 नए शौचालय, एक लाख से अधिक डेस्क, 6,200 नई कक्षाएं और 4,700 का जीर्णोद्धार किया गया है। स्कूलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के लिए ₹690 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे लगभग 65 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

साथ ही, श्री आनंदपुर साहिब में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर और मातृ-शिशु अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए ₹1,220 करोड़ निर्धारित किए गए हैं।

कृषि और पर्यावरण के लिए भी अहम घोषणाएं की गई हैं। पराली प्रबंधन हेतु ₹600 करोड़, कृषि बिजली सब्सिडी के लिए ₹7,715 करोड़, डेयरी किसानों के समर्थन हेतु ₹100 करोड़ और गन्ना बकाया भुगतान के लिए ₹270 करोड़ का प्रावधान है।

ग्रामीण विकास के तहत 19,876 किमी सड़कों के निर्माण/रखरखाव पर ₹7,606 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पीएमएवाई (ग्रामीण) के तहत एक लाख नए घरों के लिए ₹800 करोड़ आवंटित हैं।

‘रंगला पंजाब विकास योजना’ का बजट बढ़ाकर ₹1,170 करोड़ किया गया है, जिसमें फंड की रीयल टाइम डिजिटल ट्रैकिंग की व्यवस्था होगी।

औद्योगिक विकास के लिए ₹2,805 करोड़ निर्धारित किए गए हैं, जिसमें निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए ₹500 करोड़ की प्रोत्साहन राशि शामिल है।

यह बजट पंजाब को बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की दिशा में नई गति देने वाला माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा तोहफा: AAP नेता सोनिया मान ने दी बधाई, ₹1000 गारंटी पूरी होने पर मानी सरकार की सराहना

आम आदमी पार्टी की नेता सोनिया मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व भर की महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

सोनिया मान ने मानी सरकार द्वारा महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की गारंटी पूरी करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह पंजाब की महिलाओं के लिए महिला दिवस पर एक खूबसूरत और ऐतिहासिक तोहफा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसने महिलाओं के लिए ठोस नीतियां बनाकर उन्हें समाज में सम्मान और बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मानी सरकार आगे भी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

मुझे एक नई योजना, ” *मुख्य मंत्री मात्रां धीयां सतिकार योजना* ” के कार्यान्वयन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जिसके तहत भगवंत मान सरकार सभी वयस्क महिलाओं के खातों में सीधे *1,000 रुपये प्रति माह* हस्तांतरित करेगी। इसके अलावा, *अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं के लिए, भगवंत मान सरकार उनके खातों में सीधे 1,500 रुपये प्रति माह* हस्तांतरित करेगी। 9300 करोड़ बजट का प्रावधान।

महिलाओं के मुफ़्त बस सफ़र योजना के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

#InternationalWomensDay #WomenEmpowerment #PunjabGovernment #AAPPunjab #SoniaMann #MahilaSamman #WomenFirst #PunjabNews

#PunjabBudget2026 #PunjabDevelopment #EducationReform #HealthcareForAll #KisanSamman #IndustrialGrowth #RuralDevelopment #RanglaPunjab