लुधियाना/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए लगातार दूसरे दिन बड़ी छापेमारी की है। बीते दिन जालंधर में Lovely Professional University (LPU) और राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के ठिकानों पर रेड के बाद शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora सहित करीब 10 स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।

लुधियाना स्थित संजीव अरोड़ा के आवास पर भी ED की टीम पहुंची, जहां जांच के दौरान घर के अंदर-बाहर की आवाजाही सीमित कर दी गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित मामलों में की जा रही है। हालांकि अभी तक एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रेड के समय संजीव अरोड़ा घर पर मौजूद नहीं थे क्योंकि वे पहले से निर्धारित कैबिनेट बैठक में शामिल होने गए हुए थे।
लगातार हो रही इन छापेमारियों से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पहले LPU और अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई और अब एक मौजूदा मंत्री के यहां जांच ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है।
ED की जांच जारी है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
#EDRaid #PunjabNews #SanjeevArora #AshokMittal #Ludhiana #Jalandhar #MoneyLaundering #PunjabPolitics #BreakingNews














