पंजाब में एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट का कत्ल: परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने गोलियों से भूना; नशा बेचने का विरोध करते थे

मानसा, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई है। उन्हें एक मेडिकल स्टोर मालिक ने मंगलवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। गोलियां इतने करीब से मारी गईं कि वह झोटा के शरीर से आर-पार हो गईं।

परविंदर झोटे के एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। कत्ल का पता चलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। झोटे के समर्थक भी उनके घर पर इकट्‌ठा होने शुरू हो गए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परविंदर झोटा मेडिकल स्टोर पर आया और कहा कि सुबह कोई यहां से नशा लेकर गया है। उसे नशा किसने बेचा। इसको लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मेडिकल स्टोर मालिक ने झोटे को गोली मार दी। हत्या के बाद मेडिकल स्टोर को बंद कर मालिक वहां से फरार हो गया।

झोटा मानसा में लंबे समय से नशे का विरोध कर रहे थे। वह न केवल नशा बेचने से रोकते थे बल्कि नशा बेचने वालों को भी पकड़ते थे। इसको लेकर कई बार उनका झगड़ा भी हो चुका था। उनके कहने पर कई पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव तक पास किए थे।