चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत जालंधर नगर निगम कमिश्नर आईएएस संदीप ऋषि का तबादला कर दिया गया है।

उनकी जगह 2020 बैच के आईएएस अधिकारी निकास कुमार को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

नए कमिश्नर के कार्यभार संभालने के साथ ही नगर निगम के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।














