जालंधर/पटियाला (रोजाना भास्कर): पंजाब में अगले तीन दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना है। इससे पहले राज्य के 10 जिलों में आज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य में तापमान मामूली बढ़ा है, बठिंडा में सबसे अधिक 40°C दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में भी पारा 36°C से ऊपर रहा। हालांकि, अगले 24 घंटे बाद तापमान में 2-3°C की गिरावट आ सकती है।
23 जून तक मौसम अलर्ट:
20 जून: 10 जिलों में आंधी-तूफान का खतरा
21-22 जून: तेज हवाएं और भारी बारिश संभव
23 जून: मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना
जून में अब तक 40% कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद है।