पंजाब में सियासी घमासान: AAP से बीजेपी में गये राज्यसभा सांसद पर भ्रष्टाचार के केस दर्ज

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ दो केस दर्ज हुए हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब हाल ही में राघव चड्डा के साथ संदीप पाठक और लवली यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल के भाजपा में शामिल होने की खबरें चर्चा में थीं। इसके बाद इस कार्रवाई ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं, जिससे पंजाब की राजनीति में बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

#PunjabPolitics #AAP #BJP #SandeepPathak #Corruption #BreakingNews #RaghavChadha #AshokMittal #PoliticalUpdate #PunjabNews #IndiaPolitics