अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। अमृतसर के ब्यास थाना के अधीन पड़ती रइया पुलिस चौकी को शुक्रवार देर रात आतंकियों ने IED से उड़ाने की साजिश रची। समय रहते IED की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विस्फोटक को बरामद कर लिया। शनिवार तड़के बम डिस्पोजल टीम को बुलाकर IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

बड़ी घटना टलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर गिरोह ने इस साजिश की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चौकी के पीछे IED किसने और किस उद्देश्य से लगाया।
आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शनिवार सुबह तक इस मामले में किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लग सका है।













