जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): पंजाब सरकार द्वारा सुखविंद्र सिंह को पंजाब राज्य व्यापार आयोग के अंतर्गत जालंधर नॉर्थ विधानसभा ट्रेडर्स कमीशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जालंधर नॉर्थ के व्यापारी वर्ग और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। व्यापारियों ने इसे व्यापारी हितों को मजबूती देने वाला अहम कदम बताया है।

इस अवसर पर सुखविंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जालंधर के व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल को और मजबूत किया जाएगा।
पंजाब राज्य व्यापार आयोग में जालंधर नॉर्थ से गठित इस ट्रेडर्स कमीशन में सुखविंद्र सिंह के साथ सूरज, जसपाल सिंह, संजय मडल, वंदिर कुमार, प्रिंस पुरी, सजीव कुमार और दीपक सेठ और जोशील सोंधी को सदस्य नियुक्त किया गया है। सुखविंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि पंजाब सरकार की व्यापारी हितैषी नीतियों से प्रदेश के व्यापार को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
#PunjabGovernment #TraderCommission #SukhvinderSingh #JalandharNorth #AAP #ArvindKejriwal #BhagwantMann #ManishSisodia #BusinessNews #PunjabPolitics














