श्रीनगर/चंडीगढ़ (रोजाना भास्कर): भारत की मिनी स्विटजरलैंड कहे जाने वाले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा-व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवालों पर जे एंड के उपमुख्यमंत्री ने खुलकर बात की। लोगों के मन में चल रही अमरनाथ यात्रा के होने और न होने पर भी जवाब दिया। जेएंडके के उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने अपने बयान में कहा कि पहलगाम आतंकी हलमे के बाद वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा प्रभावित नहीं होगी।
पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए प्रमुख आधार शिविरों में से एक है और यह दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की ओर जाने वाले पारंपरिक 43 किलोमीटर के मार्ग पर पड़ता है। जहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और यात्रा शुरू होते ही हरसंभव मदद के लिए सरकार तैयार रहेगी।