बजट बैठक में गरजे मेयर विनीत धीर: मुद्दा उठा तो तुरंत सील करवा दी कालिया कॉलोनी की अवैध दुकानें 

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर नगर निगम की बजट बैठक के दौरान कालिया कॉलोनी का मुद्दा गरमाया तो मेयर विनीत धीर ने तुरंत सख्त एक्शन लेकर प्रशासनिक सख्ती का संदेश दे दिया। कालिया कॉलोनी की पार्षद ने आरोप लगाया कि इलाके में एक नेता द्वारा नाजायज कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचे गए और मुख्य सड़क पर अवैध दुकानें भी बना दी गईं।

मामला उठते ही मेयर धीर हरकत में आए और निगम टीम को मौके पर भेजकर अवैध दुकानों सहित कॉलोनी को सील करवा दिया। मेयर ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन को चूना लगाकर अवैध कॉलोनी काटने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पार्षद ने विशेष रूप से कालिया कॉलोनी फेज-2 के बाहर वार्ड प्रधान पर अवैध निर्माण के आरोप लगाए थे, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और निगम की सख्ती का साफ संदेश गया है।

#Jalandhar #MayorVineetDhir #MunicipalCorporation #IllegalConstruction #KaliaColony #PunjabNews