बड़ी खबर: दिल्ली में BJP के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, मैं कार्यकर्ता और नितिन नवीन मेरे बॉस’- पीएम मोदी; 2027 में कई राज्यों में चुनाव से पहले नया दांव!

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। नई दिल्ली में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हुई। निर्विरोध चुने गए बिहार के नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में उनका गुलदस्ता बैठकर स्वागत किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा किआज देश को याद भी नहीं होगा कि 1984 में कांग्रेस को 400 से अधिक सीटें मिली थीं और देश ने कांग्रेस को करीब-करीब 50 प्रतिशत वोट दिया था, लेकिन आज कांग्रेस 100 सीटों के लिए तरस गई है।

कांग्रेस अपने इस घनघोर पतन की कभी समीक्षा नहीं करती, क्योंकि अगर समीक्षा करेंगे और पतन के कारणों पर जाएंगे तो उसी परिवार पर सवाल उठेंगे, जिस परिवार ने कांग्रेस पर कब्जा कर रखा है। और इसलिए बहाने ढूंढते रहते हैं। पतन का सही कारण ढूंढने की हिम्मत तक खो चुके हैं।

भाजपा एक संस्कार है। भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां ‘मेंबरशिप’ से भी ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ होती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है।

हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती।

#BJP #BJPNationalPresident #NitinNaveen #PMModi #BJPHeadquarters #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #JP_Nadda #RajnathSingh