नई दिल्ली/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

New Delhi में नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ते दामों से वाहन चालकों और आम जनता की चिंता बढ़ गई है।
तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत में ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल का असर अब परिवहन खर्च और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।














