बड़ी खबर: भ्रष्टाचार केस में फंसे पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत, कैबिनेट ने केस चलाने को दी मंजूरी

रोजाना भास्कर (चंडीगढ़): पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धरमसोत के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर अब कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। राज्य कैबिनेट ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

विजिलेंस ब्यूरो ने जून 2022 में धरमसोत के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसमें ₹1.67 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप सामने आए थे। जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने वन विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग और ठेकों में भ्रष्टाचार किया।

अब इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2022 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट ने राज्यपाल को केस चलाने की सिफारिश भेज दी है, जिससे जल्द ही कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

यह कदम राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है।