बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

जालंधर, रोजाना भास्कर। जालंधर में बीती देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर कार चालक का पक्ष लेते हुए उन्हें जबरन थाने ले जाने की कोशिश कर रही थीं, जिसका वहां मौजूद लोगों ने कड़ा विरोध किया।

लोगों का कहना था कि कार्रवाई हो तो निष्पक्ष हो और दोनों पक्षों को थाने ले जाया जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने कुछ लोगों पर झूठे आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उन्हें बदली करवाने की धमकी दी जा रही है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया।

वहीं, इंस्पेक्टर पर कार चालक का पक्ष लेने के आरोप भी लगे। यह घटना थाना नंबर 4 के अधीन क्षेत्र में हुई, जहां टक्कर के बाद हालात बिगड़ गए और महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया।

#Jalandhar #BMW #FireBrigade #Police #Inspector #PublicProtest #Accident #PunjabNews #GroundReport