जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): मंडी फैंटेन गंज स्थित श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा माथा टेकने पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत बंसी दास महाराज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भगवान श्री हनुमान जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महंत बंसी दास महाराज और विजय शर्मा के बीच सनातन धर्म के विषय पर चर्चा भी हुई। विजय शर्मा ने महंत बंसी दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि सनातन सेवा समिति सदैव संत समाज के मार्गदर्शन में ही कार्य करती है और आगे भी संत समाज के मार्गदर्शन में ही समाज सेवा के कार्य करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में संत समाज द्वारा जो भी सेवा कार्य सौंपे जाएंगे, सनातन सेवा समिति उन सभी सेवाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेगी और सदैव तत्पर रहेगी।














