जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। फाजिल्का पुलिस ने शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में छापेमारी कर एक बड़े और चर्चित स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने उनके घर पर रेड की और उन्हें अपने साथ फाजिल्का ले गई।

बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से संबंधित एक एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया था। हालांकि ठगी का पूरा मामला क्या है और कितनी राशि का विवाद है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि संबंधित स्कूल का विज्ञापन अक्सर रेडियो पर प्रसारित होता रहता है, जिसमें ‘पढ़ेंगे, लिखेंगे, मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी’ जैसे स्लोगन सुनाई देते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना है।
#Jalandhar #ModelTown #PoliceRaid #FazilkaPolice #FraudCase #BreakingNews #PunjabNews














