मोगा, रोजाना भास्कर ब्यूरो: तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत पर मौके पर पहुंची 112 PCR पुलिस टीम पर नशे में धुत युवकों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हवलदार सूबा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना कोटकपूरा बाईपास रोड स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पीछे की बस्ती की है। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा और जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं के तहत 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
#Moga #PunjabNews #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeNews #112PCR














