जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर के लतीफपुरा में दिसंबर 2022 में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अवैध मकान गिराए जाने के बाद से स्थानीय लोगों ने सड़क पर कब्जा कर विरोध शुरू कर दिया था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां स्थिति को देखते हुए अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए।

मंगलवार तड़के नगर निगम ने पुलिस की सहायता से कार्रवाई शुरू की। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए 100 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।

पुलिस और निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और लतीफपुरा के चारों प्रवेश मार्ग बैरिकेड लगाकर सील कर दिए गए। प्रशासन अब सड़क पर अवैध रूप से बैठे लोगों को हटाकर रास्ता खाली करवाने की कार्रवाई कर रहा है।

#Jalandhar #Latifpura #EncroachmentDrive #MunicipalCorporation #PunjabPolice #HighCourtOrder #CivicAction #BreakingNews














