वार्ड-1 के बीबीएन एनक्लेव में सीवरेज लाइन और बैंक कॉलोनी में ट्यूबवैल का मेयर वनीत धीर ने किया उद्घाटन

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, जालंधर नॉर्थ के हर वार्ड का होगा सर्वांगीण विकास: मेयर वनीत धीर

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के हर शहर और गांव के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रही काम

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं मेयर वनीत धीर ने आज वार्ड नंबर-1 के बीबीएन (बाबा बालक नाथ) एनक्लेव में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बैंक कॉलोनी में नए ट्यूबवैल का भी उद्घाटन किया गया। इन विकास कार्यों से दोनों इलाकों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बीबीएन एनक्लेव में सीवरेज की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा, जबकि बैंक कॉलोनी में ट्यूबवैल शुरू होने से लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सीवरेज, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ के किसी भी वार्ड की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।

 

वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नॉर्थ के प्रत्येक वार्ड का चहुंमुखी विकास उनका लक्ष्य है। सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही उनकी प्राथमिकता है।

 

मेयर वनीत धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के हर शहर और गांव के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता को बेहतर सुविधाएं देना और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवरेज और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी सोच और विकास को प्राथमिकता देने वाली नीतियों को जालंधर नॉर्थ के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।

 

इस मौके पर वार्ड इंचार्ज एवं हलका यूथ इंचार्ज इंद्रजीत सिंह, प्रधान मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पवन कुमार शुक्ला, भारत भूषण, शुभम गुप्ता, भूपिंदर सिंह, रोहित गुप्ता, रोहित सक्सेना, मनोज मेहता, राजेश शर्मा, विकास और अभय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।