शराब पकड़ने गई एक्साइज टीम पर फायरिंग: संदीप पाहवा समेत 4 नामजद, 10-12 अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: अवैध शराब की कार्रवाई के दौरान एक्साइज टीम पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 307 (हत्या का प्रयास), आर्म्स एक्ट तथा सरकारी कर्मचारियों पर हमला और ड्यूटी में बाधा डालने संबंधी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने संदीप पाहवा, बोनी, तोता, डीसी समेत 4 आरोपियों को नामजद किया है, जबकि 10-12 अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

फायरिंग करने वाले आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलियां लाइसेंसी हथियार से चलाई गईं या अवैध हथियार से।

प्राथमिक जांच के अनुसार, एक्साइज टीम ने बोनी को गिरफ्तार कर शराब की बरामदगी की थी। इसी दौरान दूसरा गुट मौके पर पहुंच गया और झड़प के बाद फायरिंग कर दी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।