जालंधर (रोज़ाना भास्कर/हरीश शर्मा): श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले के पावन अवसर पर शिवसेना उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक जालंधरी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी एक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। यह भंडारा दिवंगत स्व. विनय जालंधरी की स्मृति को समर्पित है, जो पहले इस सेवा कार्य को निभाते थे।
दीपक जालंधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे से पूर्व बाबा सोडल को विधिवत भोग अर्पित किया जाएगा। यह भंडारा मंदिर के मुख्य द्वार और निकासी मार्ग पर लगाया जाएगा और लगातार 36 घंटे तक श्रद्धालुओं की सेवा करेगा।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए आलू-पूरी, हलवा, खीर, न्यूडल्स, अम्बाला टिक्की और ठंडा मीठा जल परोसा जाएगा। इस भंडारे की शुरुआत रात 10 बजे श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान श्री शीतल विज द्वारा की जाएगी।
यह सेवा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और समर्पण की मिसाल भी पेश करती है।