चंडीगढ़/लुधियाना (रोजाना भास्कर): आम आदमी पार्टी से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा आज शपथ लेंगे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।
विधानसभा में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। अरोड़ा ने 10,637 मतों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को मात दी थी।
अरोड़ा का मंत्री बनना भी तय है, क्योंकि सीएम मान इसे लेकर घोषणा कर चुके हैं कि जल्द ही उनको मंत्री बनाकर लुधियाना पश्चिम के लोगों के साथ किया वादा पूरा करेंगे।