सफाई कर्मचारियों पर हुए अत्याचार को लेकर श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी में रोष : रॉबिन सांपला

अत्याचारिक तरीके से की गई मारपीट पर विरोध जताते हुए रॉबिन संपला ने की पंजाब सरकार से अपील

बरनाला पुलिस कर्मचारियों द्वारा लाठीचार्ज करने एवं SC समुदाय के लोगों पर हुए अत्याचार को लेकर SC एक्ट के अंतर्गत आती धाराओं पर कार्रवाई करने की रखी मांग

 जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रॉबिन सांपला ने बरनाला में वाल्मीकि समाज के लोगों पर हुए अत्याचार को लेकर कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार को दोषियों को सजा देने की अपील की है। सांपला का कहना है कि बरनाला में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संवैधानिक तौर पर अपने हक के लिए बात कर रहे थे।

रॉबिन सांपला ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों और सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन पर बरनाला पुलिस प्रशासन के पुलिस अफसरों ने वहां पर लाठी चार्ज शुरू कर दिया जिन में औरते, जवान और बुजुर्ग सभी शामिल थे जो पुलिस के अत्याचार का हिस्सा बन गए।

रॉबिन सांपला ने दुख प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस की मनमानी नहीं चलने देंगे। सफाई कर्मचारी जो कि वाल्मीकि समाज का अहम हिस्सा है उन पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मेरी सरकार से अपील है कि SC एक्ट के तहत लाठी चार्ज करने वाले अफसर एवं निर्देश देने वाले पुलिस अफसर पर कार्रवाई की जाए ताकि हमारे वाल्मीकि समुदाय के लोगों को इंसाफ मिल सके। इंसाफ ना मिलने पर श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी अपना संघर्ष जारी रखेगीं