इस तरह छोड़कर चले जाना समाज के लिए बड़ी क्षति
जालंधर। जालंधर के सोडल नगर में समाज सेवा का पर्याय बने जगदम्बे नौजवान सभा के प्रधान, सोडल मंदिर तालाब कारसेवा कमेटी के उप-प्रधान और समर्पित समाज सेवक श्री प्रवेश शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री रमेश शर्मा के साथ मिलकर आज से 34 वर्ष पूर्व सोडल मंदिर के पीछे जगदम्बे नौजवान सभा की स्थापना की थी।

उसी सेवा भाव के तहत साथ लगती गली का नाम “जगदम्बे गली” रखा गया, जो आज पूरे शहर में एक पहचान बन चुकी है।
श्री प्रवेश शर्मा ने अपने जीवन के पिछले तीन दशकों से अधिक समय को पूरी तरह समाज सेवा के लिए समर्पित रखा। महामाई के जागरणों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हुए उन्होंने 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादियां करवाईं।

पिछले 20 वर्षों से हर वर्ष 6 जरूरतमंद लोगों की आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाना उनकी नियमित सेवा का हिस्सा रहा। बीते 15 वर्षों से हर महीने 31 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जाती रही, जबकि 10 वर्षों से करीब 20 बच्चों की शिक्षा का खर्च भी वे स्वयं उठाते रहे।

बता दें कि पत्रकार हरीश शर्मा के पूज्य पिता, समाजसेवी श्री प्रवेश शर्मा दिनांक 03 फरवरी 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे। उनकी आत्मिक शांति हेतु भोग व अंतिम अरदास दिनांक 12 फरवरी 2026 (वीरवार) को दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक सोडल मंदिर, जालंधर (पंजाब) में संपन्न हुई।

शहर ने आज एक ऐसा सेवाभावी व्यक्तित्व खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (पेमा) के प्रधान सुरिंदर पाल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान व PNL के संपादक संदीप साही, पंजाब प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनदीप शर्मा, उत्तम हिंदू के मुख्य संपादक रितिन् खन्ना यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान शुक्रान्त सफरी, मीडिया क्लब के प्रधान गगन वालिया व बिटू ओबराये,

जालंधर सिटी लाइव के संपादक रमेश नैय्यर, सीनियर पत्रकार विनय पाल जैंध, दैनिक जागरण के पत्रकार शाम सहगल, जतिंदर शर्मा जट, पंजाबी जागरण के पत्रकार राकेश गांधी, अमर उजाला के पत्रकार मनमोहन सिंह, टिंकू पंडित, सीनियर पत्रकार नरिंदर नन्दन, सीनियर पत्रकार संदीप शर्मा, सीनियर पत्रकार कुश चावला, पत्रकार महाबीर सेठ, प्रदीप भल्ला, पत्रकार नरेश भारद्वाज, हरदीप सिंह बब्भू,रमेश गाबा, सुरेश गुप्ता, मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल, बड़े भाई जगदम्बे नौजवान सभा के चेयरमैन रमेश शर्मा, फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक मार्किट से गुरकिरत सिंह जोली, सोडल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी के कैशियर महिंदर प्रभाकर,जयपाल ठाकरे, अशोक महाजन, डॉक्टर राजिंदर खुराना, लेखक रमेश शोंकी, भजन गायक सुमित शर्मा,
Bjp के मनोरंजन कालिया कांग्रेसी पूर्व विधायक राजिंदर बेरी,कारोबारी रविन्द्र धीर, फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक मार्किट से जॉय मलिक, फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक मार्किट के संजय कोछड़ व फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक मार्किट के अमित सहगल,गुप्ता, देवी तालाब मंदिर के कैशियर पलविंदर बहल, सनातन सेवा समिति के डिस्टिक इंचार्ज यश चड्ढा,समाज सेवक योग गुरु वरिंदर शर्मा, कांग्रसी नेता वार्ड नंबर 78 से बंटी अरोड़ा, आप नेता जोगिंदर पाल शर्मा,बी जे पी पूर्व विधायक किशन देव भंडारी,भगत सिंह कॉलोनी आर्यन समाज मंदिर से रणजीत आर्य,बी जे पी से अशोक सरीन हिक्की, वार्ड नं 78 के पार्षद दीपक शारदा,
समाज सेवक परवीन कोहली, सनातन सेवा समिति पंजाब से सेंट्रल हलका इंचार्ज विशाल शर्मा, समाज सेवक दीपक कालिया बावा,सनातन सेवा समिति पंजाब से नार्थ हलका इंचार्ज गौरव शर्मा, बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक व्यापारिक और संस्थाओं से जुड़े गणमान्य मौजूद थे।














