साईं चरण पादुका उत्सव 7 दिसंबर को जालंधर में, पहली बार होगी आयोजित

सुबह 10 बजे प्रभु श्री राम चौक से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): श्री साइन सेवा संस्थान विश्वस्तरव्यवस्था शिरडी के सहयोग से श्री साइन सेवा संघ शक्तिनगर द्वारा जालंधर में पहली बार श्री साईं चरण पादुका दर्शन उत्सव और भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ के प्रधान रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर दिन रविवार को साईं बाबा जी द्वारा अपने जीवन काल में उपयोग की गई चरण पादुका जो शिरडी संस्थान के पास है, उनके दर्शन हेतुशिरडी से जालंधर संस्थान के द्वारा लाया जा रहा है।

संघ के महासचिव पुनीत चोपड़ा ने बताया कि 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रभु श्री राम चौक से भव्य शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा चौक, जेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पटेल चौक के रास्ते साईं दास स्कूल ग्राउंड पहुंचेगी।

रामानंद सागर द्वारा बनाए गए टीवी सीरीज साईं बाबा के कलाकार मुकुल बाबा विशेष रूप से आ रहे हैं। कार्यक्रम की पूरी देखरेख साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी अध्यक्ष गौरक्ष गाडिलकर (IAS) के दिशा निर्देश अनुसार किया जा रहा है। वही कार्यक्रम में विशेष तौर पर अधिकारियों और मंदिर के पुजारियों सहित पधार रहे हैं।

चरण पादुका को साईं दास स्कूल ग्राउंड में दोपहर 1 से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान साईं भजन का कार्यक्रम होगा, जिसमें शिवांश (लुधियाना वाले), पारस जैन (शिरडी वाले) और विश्व प्रसिद्ध भजन गायक पंकज राज (दिल्ली वाले) द्वारा गुणगान किया जाएगा।

इस दौरान संघ के सरपरस्त भूषणआनंद, अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, उप चेयरमैन अशोक सरीन हिक्की, पवन शर्मा, इंद्रदेव कपूर (खंड वाले), अशोक मेहता, मनीष कुमार, अमन अरोरा, विनेश छावड़ा, पुनीतभाटिया, ओम सेतिया, ईशान दुआ, निमिष कोछड़, निखिलमहेंद्रु, राजेश शर्मा, राकेश सिक्का, नीतिश शर्मा और अन्य उपस्थित थे।