जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट से CBI की प्राथमिकी के संबंध में गिरफ्तारी पर रोक की राहत मिलने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जालंधर में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में केस अधिकारियों की नियुक्तियों और तबादलों को प्रभावित करने, सरकारी ठेके दिलाने तथा गोपनीय फाइलों की जानकारी लीक करने के बदले करोड़ों रुपये और संपत्तियां हासिल करने के आरोप हैं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर CBI पहले ही 251 पन्नों की प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। हालांकि, सभी आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।














