हरप्रीत सिंह गोल्डी… रात 11 बजे तक वोटर्स से राबता, जीत में सहयोगी बनने का मांग रहे साथ

जिमखाना क्लब में जॉइंट सेक्रेटरी पद के दावेदार गोल्डी दिन में मीटिंगें तो रात तक साथियों को जोड़ रहे

जालंधर रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा): साख का मुद्दा बन चुके जिमखाना चुनाव में अचीवर्स ग्रुप के जॉइंट सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह गोल्डी कड़ी टक्कर देने की तैयारी में जुट चुके हैं। दिनभर वे मीटिगों में जुट रहे हैं तो रात तक मोबाइल कॉल्स के जरिये वोटर्स को अपना विजन बता रहे हैं। उनका कहना है कि वे काम के बलबूते ही अपनी सीट जीतेंगे। रात 11 बजे जब गोल्डी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिमखाना क्लब की जीत सबके साथ से ही संभव है। इसलिए वे लगातार लोगों के टच में हैं। देर रात तक विदेश में बैठे उनके समर्थक भी हर तरह का सहयोग देने की बात करते रहे।

जिक्रयोग है कि हरप्रीत सिंह गोल्डी मेडिकल लाइन से जुड़े हैं तो उनका सबसे पहला पॉइंट ही यह है कि जिमखाना क्लब के सभी मेंबर्स खास तौर पर सीनियर्स सिटीजन्स के लिए क्लब ही में ही हेल्थ चेकअप का प्रबंध किया जाए। इसके अलावा ड्रग सेविंग मेडिसिन भी यहां पर उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि किसी संकट की घड़ी में कीमती जान को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जीत का मतलब ही क्लब की भलाई है। जिमखाना मेरा परिवार है तो इसके मेंबर मेरे पारिवारिक सदस्य हैं।

देर रात भावी जॉइंट सेक्रेटरी गोल्डी ने दिल की बातें बताईं…

एक साझा परिवार: जिमखाना मेरा परिवार है, तो इसके सदस्य मेरे पारिवारिक सदस्य हैं। यहाँ की मुलाकातें सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी होती हैं।

यादों का कारवां: यहां बिताया गया हर पल, चाय की हर चुस्की और टेबल पर हुई हर हंसी हमारी साझा यादों का हिस्सा बन जाती है।

सुख-दुख के साथी: जिमखाना वह जगह है, जहां आपकी खुशियां दोगुनी हो जाती हैं और तनाव पूरी तरह गायब हो जाता है, क्योंकि यहां हर इंसान एक-दूसरे की बात समझने वाला है।

ताउम्र की दोस्ती: यहां बने रिश्ते किसी भी औपचारिकता से परे होते हैं। यहां नए चेहरे बहुत जल्दी पुराने और पक्के दोस्त बन जाते हैं।

फुर्सत का ठिकाना: दिनभर की भागदौड़ के बाद जिमखाना क्लब ही वह ठिकाना है, जहां इंसान को सुकून, अपनापन और खुशमिज़ाज माहौल एक साथ मिलता है।

यहां आकर हर दिन यही अहसास होता है कि अच्छे लोगों का साथ ही जिंदगी को खूबसूरत बनाता है।