होशियारपुर: शहर के मोहल्ला सुखियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोपाल पुत्र बब्बल राय के घर पर छापेमारी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस मामले में की गई है।

ED की इस रेड के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समाचार लिखे जाने तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।














