Top News Uncategorized

अमृत वाणी से प्रवचनों का रसपान करवाने परमश्रद्धय सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज को विश्वप्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर आ रहे हैं.

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- काशी, वाराणसी की पवित्र नगरी से जालंधर वासियो को अपनी अमृत वाणी से प्रवचनों का रसपान करवाने परमश्रद्धय सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज, 2 और 3 सितंबर को विश्वप्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर आ रहे हैं.

स्वामी जी दिव्य गुप्त विज्ञान, स्वर साधना और प्रेम साधना के प्रणेता है जो कि विज्ञान और वैदिक तकनीक द्वार सिद्ध ध्यान साधना की विद्या है।

सद्गुरु ने समाज में सेवा की आवश्यकता को देखते हुए दो एन.जी.ओ की स्थापना की जिनका नाम सदविपर समाज सेवा और सद्गुरु कबीर सेना है |

सद्विपर समाज सेवा जालंधर, शहर में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई करवाते हैं, सफाई अभियान चलाते हैं, वृक्षारोपण करते हैं और लंगर लगाते हैं |

सद्गुरु द्वारा ब्रह्म दीक्षा भी दी जाती है

समय के सद्गुरु द्वारा दीक्षा में सर्वप्रथम शक्तिपात होता है और सद्गुरु बीज रूप में वह ढाई आखर प्रेम का शब्द (नाम) आपके सहस्रार में आरोपित करते है शब्द (नाम) के आरोपित होते ही अन्दर और बाहर की परिस्थिति बदलने लगती है|

जालंधर वासिओ के लिए ये बहुत सुनेहरा अवसर है, गुरुदेव के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने से ना चुके|

2 एवम् 3 सितंबर 2023 को श्री देवी तालाब मन्दिर के श्री राम हाल में शाम 6 से 8 बजे तक पहुंचे

यह जानकारी प्रधान जसकर्ण सिंह, उप प्रधान संदीप साहनी, सेक्ट्री अमरजीत सिंह, अक्षुण साहनी एवं हिमांशु शर्मा ने दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *