जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। आकाश एजुकेशनल छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की तैयारी में मदद करने वाला सबसे बड़ा टैलेंट हंट एग्जाम ने एंथे 2026 लॉन्च किया है। आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) पिछले 16 वर्षों से तैयारी और छात्रों की सेल्फ-अवेयरनेस के बीच इसी गैप को दूर करने की दिशा में काम कर रहा है।

एंथे 2026 के तहत निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप मिल सकती है। इसके अलावा, टॉप परफॉर्मर्स के लिए ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज भी रखे गए हैं। यह परीक्षा कक्षा V से XII तक के छात्रों के लिए खुली है और ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी।
एंथे 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं और छात्र आधिकारिक एंथे पोर्टल तथा देशभर में मौजूद आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

एंथे के महत्व पर बात करते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के एमडी एवं सीईओ, श्री चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा: “हमारे लिए एंथे कभी भी सिर्फ ऐसी परीक्षा नहीं रही है, जो किसी छात्र की स्कॉलरशिप तय करती हो। इसका बड़ा उद्देश्य छात्रों को अपनी अकादमिक क्षमता को समझने में मदद करना है, खासकर उस स्तर पर जब सही मार्गदर्शन उनके भविष्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने खुद को बेंचमार्क करने और यह समझने के अवसर के रूप में एंथे पर भरोसा किया है कि वे इस समय कहां खड़े हैं। एंथे को खास बनाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ यह नहीं बताता कि छात्र ने कितने अंक हासिल किए, बल्कि यह भी समझने में मदद करता है कि उसका प्रदर्शन उसकी मजबूतियों, तैयारी के स्तर और उन क्षेत्रों के बारे में क्या बताता है, जिन पर उसे और काम करने की जरूरत है।
हमारा प्रयास है कि हर छात्र एंथे के बाद अपनी अकादमिक यात्रा को लेकर ज्यादा स्पष्टता और आगे बढ़ने के लिए बेहतर समझ के साथ आगे बढ़े।”
अकादमिक असेसमेंट, कॉम्पिटिटिव रेडीनेस और एग्जाम बिहेवियर—इन तीनों पहलुओं को एक साथ जोड़कर, एंथे का उद्देश्य छात्रों को उनकी अकादमिक यात्रा के सबसे चुनौतीपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने से काफी पहले ही अपनी क्षमता और तैयारी को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देना है।
इस शुरुआती आकलन का महत्व उन छात्रों की सफलता की यात्राओं से भी स्पष्ट होता है, जिन्होंने आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। NEET UG 2026 में टॉप 100 में रैंक हासिल करने वाले आकाश के 41 छात्रों में से 31 छात्र पहले एंथे में क्वालीफाई कर चुके थे। इसी तरह, JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में जगह बनाने वाले 11 छात्रों में से 7 छात्र एंथे से जुड़े रहे हैं।














