कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन:सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 3 केस में से एक में बरी, 2 में दोषी थे

नई दिल्ली/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के तीन में दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उन्हें एक केस में बरी कर दिया गया था।