Uncategorized

आगराःसड़क हादसा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 घायल

आगरा. आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलायें और एक बच्चा भी है।

यह दुर्घटना पृथ्वीनाथ गेट के पास शनिवार रात को हुई। वाहन में सवार लोग राजस्थान के दौसा जिला स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन करके कानपुर लौट रहे थे। दुर्घटना में मृत और घायल लोग कानपुर के नौबस्ता थाना इलाके के आरके नगर के निवासी हैं। एक मृतक की पहचान रोहित मिश्रा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मृत और घायलों के परिजनो को इस घटना की सूचना दे दी है। घायलों का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *