मालदा. पश्चिम बंगाल के मालदा से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति की आग से मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति रेप का आरोपी था। दरअसल, उसने एक विधवा से रेप किया और उसे आग लगा दी, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और स्वयं जलते हुए आरोपी को जकड़ लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। महिला की तीन बेटियां है जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। महिला ने बताया कि आरोपी अक्सर उसे परेशान करता था। वह सोमवार को उस समय उसके घर में घुस आया जब घर पर कोई नहीं था। घर में घुसने के बाद आरोपी ने महिला को पानी लेकर आने को कहा, फिर उसका रेप किया और आग लगा दी।
महिला ने बतया कि आग लगते ही मैंने उसे पकड़ लिया। पड़ोसियों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं तो वो घर में आए और आग बुझाकर मुझे अस्पताल ले आए। इस बारे में पुलिस ने बताया कि रेप के आरोपी की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। हमें घर से एक केरोसिन की बोतल भी मिली है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी महिला के घर क्यों आया था।