आदमपुर में स्कूल में मिला ड्रोन, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का स्पष्टीकरण, सेना का है

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: सोशल मीडिया पर एक समाचार प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि जालंधर के आदमपुर स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत में एक ड्रोन मिला है।

सूचना प्राप्त होने पर डीएसपी आदमपुर एवं एसएचओ आदमपुर द्वारा मौके पर पहुंचकर तथ्यों की पुष्टि की गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त ड्रोन सेना के जवानों द्वारा परीक्षण (टेस्टिंग) के लिए संचालित किया जा रहा था।

इसके संचालन क्षेत्र से बाहर हो जाने के कारण ड्रोन अनजाने में स्कूल की इमारत में उतर गया/पहुंच गया।

घटना से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। मामले का मौके पर ही सत्यापन कर लिया गया है तथा आम जनता के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।