जकार्ता. इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में शनिवार रात बाढ़ से हालात संवेदनशील हैं। बाढ़ से 50 लोगों की मौत होने की सूचना है, 60 के करीब घायल हैं और कई अभी भी लापता हैं। स्थानीय आपदा एजेंसी की आपात इकाई के अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से जयापुरा जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं। घायलों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
जानकारी अनुसार तीन हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बाढ़ की वजह से दर्जनों मकान, इमारतें, पुल और अन्य आधारभूत ढांचा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ के कारण हुई क्षति का आकलन भी किया जा रहा है।