कपूरथला में AAP का बड़ा फैसला, दविंदरपाल सिंह को बनाया हलका प्रभारी; पढ़ें

कपूरथला, रोजाना भास्कर ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए दविंदरपाल सिंह को कपूरथला विधानसभा हलके का प्रभारी नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। अब दविंदरपाल सिंह हलके में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।